फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को छुड़ाने भाजपा कार्यकर्ता ने कोतवाली में काटा हंगामा

Mon, 02 Jul 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उधारी के पैसे मांगने व न देने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को डायल 100 पुलिस ने लोगों की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ महिला की तहरीर पर रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। आरोपी को छुड़ाने कोतवाली पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता ने इंसपेक्टर के सामने जमकर हंगामा काटा। वरिष्ठ दरोगा पर एक पक्ष से पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। इस पर दरोगा ने अपनी जेब सभी के सामने उलट दी। पुलिस को नाराज होता देख कार्यकर्ता भइया से बात करने की बात कहकर कोतवाली से खिसक लिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला चिरैयागंज निवासी किशन जोशी पुत्र राम सागर ने हरी नगर मोहल्ला निवासी वैभव गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता से पैसों का लेन देन था। रविवार सुबह किशन जोशी कमर में तमंचा लगाकर वैभव के मकान पर पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए पैसे मांगे। वैभव की मां अनुपम ने पांच जुलाई को शादी के बाद पैसे लौटाने की बात कही। इस पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच तमंचे पर नजर पड़ने पर अनुपम ने यूपी 100 को फोन कर बुला लिया। पुलिस को आता देख किशन जोशी भागने लगा। पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान देशी तमंचा 315 बोर व उसमें लगा एक कारतूस मिला। पुलिस आरोपी को कोतवाली लाई। अनुपम पत्नी गोपाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की।

उधर, कोतवाली में तमंचा के साथ बंद आरोपी की पैरवी करने एक भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। कोतवाल ए.के सिंह व्यापारियों की बैठक ले रहे थे। भाजपा नेता ने कोतवाली में हंगामा काटते हुए एक पक्ष पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया व हंगामा काटा। यही नहीं दरोगा पर एक पक्ष से पांच सौ रुपये लेकर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई का आरोप लगाया। व्यापारी व पुलिस के सामने दरोगा की तलाशी लेने की बात कही। इस पर दरोगा ने पैंट की जेब को उलट दिया। रुपये न निकलने पर भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली से खिसक लिए। कहा कि वह अभी भइया से बात कर रहे। कोतवाल ए.के सिंह ने कहा कि तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भाजपा कार्यकर्ता आरोप लगाकर बहस कर रहे थे जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें