फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो की मौत

Wed, 14 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड गोवर्धनी तिराहे के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने कानपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर गांव निवासी रेहान अली (23) समद अली व गांधी नगर गुरसहायगंज निवासी इरशाद (19) समीर एक ही बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखाना रिश्तेदारी में आ रहे थे। जैसे ही युवकों की बाइक गोवर्धनी तिराहा के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों के पैर टूट गए। काफी देर तक मौके पर पड़े रहने के बाद उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान इरशाद की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रेहान अली को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। यहां से परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। वहीं कुछ युवकों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी में हंगामा काटना शुरू कर दिया। डाक्टरों व कर्मचारियों से अभद्रता की गई। इससे डाक्टर व कर्मचारी मौैके से भाग निकले। घंटों चले हंगामे से इमरजेंसी में आए मरीजों को भी उपचार नहीं मिल सका। जीटी रोड पर जाम लगजाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। तभी सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सदर उदयवीर सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बाद में परिजनों ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पंचायतनाम भरकर शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें