फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Mon, 25 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
घायल को एंबुलेंस में लादते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड हाईवे पर ग्राम अकबरपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, एक अन्य घटना में ट्रैक्टर से उतर रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम रौरी निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र गुप्त सिंह रविवार की दोपहर बाइक से नगर आ रहा था। जब वह जीटी रोड हाईवे पर ग्राम अकबरपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कार से भाग रहे युवक को पकड़ लिया। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर घायल के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर कार सवार युवक चकमा देकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, ग्राम जगतपुर निवासी दफेदार पुत्र ज्वालाप्रसाद रविवार सुबह ट्रैक्टर से उतर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें