फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरख गांव में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बैरख गांव में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भैंसर्क निवासी त्रिलोक सिंह चम्याल पुत्र अमर सिंह एवं बैरख निवासी त्रिलोक सिंह माहरा पुत्र नाग सिंह माहरा का कहना है कि 22 अप्रैल की रात वे बारात से लौट रहे थे। आरोप लगाया कि तभी कुछ लोग रास्ते में उनके साथ मारपीट करने लगे। गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पाटी के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर बैरख देवीधुरा निवासी उमेद सिंह महरा एवं कुंदन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें निजी मुचलके में छोड़ दिया।

पीड़ितों का कहना था कि उमेद सिंह ने उन्हें अपनी कार में ले जाने के लिए कहा। मना करने पर पिटाई की तथा घायल कर केदारनाथ रोड पर छोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें 108 आपात सेवा के जरिए पाटी के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें