फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चाची को मार डाला

Thu, 12 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव भवानी सरांय में जमीन के विवाद में भतीजे ने चाची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया है। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। भवानी सरांय गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र राम स्वरूप का उसकी चाची सरोजनी देवी से जमीन का  विवाद चल रहा है। सरोजनी देवी के कोई पुत्र नहीं है। जमीन को लेकर मंगलवार देर रात धर्मेंद्र का उसकी चाची सरोजनी देवी पत्नी स्व. राधेश्याम से विवाद हो गया। 
विज्ञापन


वाद-विवाद में गुस्साए भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। चाची की हालत बिगड़ते देख भतीजा धर्मेंद्र चोरी छिपे इलाज के लिए उन्हें मंगलवार देर रात तिर्वा मेडिकल कालेज ले गया था। जहां बुधवार की देर शाम की चाची सरोजनी की हालत और बिगड़ गई।

इस पर धर्मेंद्र उसे कानपुर ले जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तालग्राम मोहम्मद अनवर अहमद ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। उनके आते ही रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें