फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट कर जेवरात लूटे

Tue, 05 Apr 2016 01:01 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रेमपुर क्षेत्र के ग्राम टड़ा में बीती रात गांव के दबंगों ने एक घर में धावा बोलकर महिला के साथ मारपीट की। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके जेवरात व नगदी लूट ले गए। ग्राम टड़ा निवासी क्षमा देवी पत्नी श्रीराम ने बताया कि रविवार रात गांव के रामू, अनंतराम, रजनीश व दिनेश अपने कुछ अज्ञात साथियों के  साथ असलाहों से लैस होकर घर में घुस आए। तोड़फोड़ कर तमंचे के बल पर उससे अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर उसके परिजन और गांव के लोग बचाने दौड़े तो हमलावर चार हजार रुपये,  सोने की चेन, अंगूठी, तोड़ियां लूट ले गए। पीड़िता की शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि उन्हें कोई भी हमलावर नहीं मिला। घटना के संबंध में कोतवाल सीएल वर्मा का कहना है कि मामला आपसी रंजिश में मारपीट का है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मारपीट की शिकायत मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें