पत्नी ने पुलिसवाले को दांत से काटा, पति ने वर्दी फाड़ी
- फोटो : Amar ujala
दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चौकी में आई शिकायत को लेकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे पटवी चौकी इंजार्च से एक पक्ष से दंपति ने मारपीट शुरू कर दी और इंचार्ज के हाथ पर महिला ने दांत से काट खाया। उसके बाद उसने अपने पति के साथ मिलकर उसकी वर्दी फाड़ दी।
इसके बाद पुलिस ने मौके से महिला को काबू किया, जबिक वहां से फरार हुए पति को देरशाम को काबू कर लिया। पुलिस ने दंपति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंजोखरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पटवी चौंकी के क्षेत्र में आने वाले गांव फतेहगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों ने सोमवार को पटवी चौकी में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद पटवी चौंकी प्रभारी अपनी टीम व महिला कांस्टेबल के साथ फतेहगढ़ गांव में मौके पर पहुुंचे।
जिसके बाद जांच के दौरान एक पक्ष से दंपति ने चौंकी इंचार्ज एएसआई के साथ हाथापाई शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी। देखते की देखते महिला ने इंचार्ज के हाथ पर काट खाया। जिसके बाद इंचार्ज के हाथ से खून बहने लगा और वह घायल हो गया। देखते ही देखते महिला का पति मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने महिला को काबू कर लिया। इसके बाद इंचार्ज का पंजोखरा स्थित सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने इंचार्ज की शिकायत पर आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। देरशाम तक फरार पति को भी काबू कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।