फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने के बाद तेज रफ्तार पलटी, दंपति की मौत, तीन घायल

Tue, 28 Nov 2017 12:26 AM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में वृद्ध दंपति की मौत हो गई। उनकी बेटी-दामाद और नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें तिर्वा मेडिकल कालेज से गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर के रेफर किया गया है। हादसे के बाद तालग्राम और गुरसहायगंज पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण शव करीब तीन घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में गुरसहायगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। कार सवार मथुरा से लखनऊ जा रहे थे।

 गाजियाबाद के इंदरापुरम क्षेत्र के अनीसा खंड में एन-1002 जयपुरिया सनराइज निवासी मनीष भल्ला (30) पुत्र सुशील भल्ला मथुरा में निजी कंपनी में इंजीनियर पद कार्यरत हैं। सोमवार को वह कार से पत्नी पारुल (28), पुत्री अवनी (6) और लखनऊ के खुर्रम नगर निवासी सास आशा अग्रवाल (62), ससुर अजय कुमार अग्रवाल (65) के साथ मथुरा से लखनऊ जा रहे थे
विज्ञापन


। तालग्राम और गुरसहायगंज थानाक्षेत्र की सीमा पर राजापुर गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ  पलट गई। हादसे में अजय कुमार अग्रवाल की मौके पर मौत हो गई। बाकी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने 108 एबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज भेजा।

यहां आशा अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मनीष व पारुल व अवनी को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। तालग्राम और गुरसहायगंज पुलिस के बीच सीमा विवाद होने से शव मौके पर पड़े रहे। मौके पर पहुंची तालग्राम पुलिस ने हादसे की जानकारी गुरसहायगंज पुलिस को दी।

देर शाम करीब साढ़े सात बजे गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आठ बजे के करीब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इस दौरान करीब तीन घंटे तक शव मौके पर ही पड़ रहा। तालग्राम एसओ सुरेश कुमार का कहना है कि उनके क्षेत्र में हादसा नहीं हुआ था। गुरसहायगंज पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

गुरसहायगंज कोतवाल महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। दरोगा और सिपाहियों को मौके पर भेजकर शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई कराई गई है।
..........................


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
तेराजाकेट (कन्नौज)। रिश्तेदार से होकर घर जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कन्नौज कोतवाली के मोहल्ला शेखाना निवासी मिंटू (24) पुत्र अकील तालग्राम रिश्तेदारी में आया था। शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर जा रहा था। जीटी रोड पर तेराजाकेट विकास खंड कार्यालय के पास चौपहिया वाहन को ओवर टेक करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह रोड के किनारे जा गिरा। युवक होश में नहीं था। सूचना पर पहुंची सरायप्रयाग चौकी पुलिस ने युवक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को भी दी गई। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। परिजन गंभीर हालत में मेडिकल कालेज ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें