फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने एक बाइक सवार को कुचला, मौत

Wed, 13 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सकरावा रोड पर ग्राम डडौनी तिराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। गंभीर हालत में दूसरे साथी को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। ग्राम नियामतपुर निवासी कुंवर सिंह (44) पुत्र लाल सिंह गांव के ही अपने साथी जयपाल पुत्र राधेश्याम के साथ किसी काम से सकरावा आए थे।
विज्ञापन


देर शाम गांव लौटते समय जब वह डडौनी तिराहा के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कुंवर सिंह की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी जयपाल को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।


घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ललितप्रताप ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद बच जाती जान। कुंवर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें