फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान का खेत में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मक्का की फसल की रखवाली करने गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई है। बताया कि पिता पर बैंक का ऋण बकाया था। इससे वह परेशान रहते थे। ऋण अदा न कर पाने से वह अधिक शराब पीने लगे थे। वहीं, चिकित्सक ने ज्यादा शराब पीने से मौत की संभावना जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



रामपुर बैजू गांव निवासी पेशकार (50) पुत्र सोबरन सिंह वर्मा की पत्नी मिथलेश ने बताया कि बुधवार की शाम पति मक्का की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। गुरुवार सुबह आस-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें खेत पर पड़ा देखकर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिवा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मिथलेश व बच्चों प्रीती, पूजा, आरती, ज्योति व शिवा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस मिश्रा के मुताबिक पेशकार ने शराब पी थी। ज्यादा शराब पीने से भी मौत होने की संभावना है।


बैंक के कर्ज से परेशान था किसान
मृतक पेशकार के बेटे शिवा ने बताया कि पिता ने 4-5 साल पहले बहन आरती की शादी के लिए बैंक ऑफ इंडिया से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लिया था। कई लोगों का ब्याज माफ हो गया। पिता का ब्याज माफ नहीं हुआ। इससे वह काफी परेशान थे। बैंक अधिकारी की लापरवाही के चलते ब्याज माफ नहीं हो सका। इस कारण पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्ज में डूबे किसान का खेत में मिला शव
बैंक से ले रखा था कर्ज, चुकाने में था असमर्थ , कई दिनों से था तनाव में, पीने लगा था शराब, पुत्र ने जहर खाकर आत्महत्या की जताई आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें