फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छुड़ाने पहुंची महिला ने तिर्वा कोतवाली में पी डाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। पति को कोतवाली से छुड़वाने पहुंची महिला ने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए परिसर में डाई पी ली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला को आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के तारनपुर्वा गांव निवासी रूबी देवी मंगलवार को कोतवाली में बंद अपने पति दिनेश कुमार को छुड़वाने आई थीं। रूबी ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली परिसर में डाई पी ली। पुलिस ने उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मेडिकल कालेज में भर्ती रूबी देवी ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके जेठ ने उसके बकरे को पीटकर घायल कर दिया था। इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने उसके जेठ पर कोई कार्रवाई नहीं की। जेठ से समझौता करा दिया। मंगलवार सुबह जेठ-जेठानी ने उससे व पति के साथ जमकर मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से बचने के लिए उसने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसके पति को पकड़ कर ले आई। वह सुबह से पति को छुड़ाने के लिए और शिकायत दर्ज कराने के लिए तिर्वा कोतवाली में बैठी रही। पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। इसी से नाराज होकर उसने कोतवाली परिसर में डाई पी ली।


कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि महिला बेवजह अपने पति को छुड़ाने के लिए दबाव बना रही थी। कोतवाली के बाहर उसने डाई पी। जानकारी पर पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति को छुड़ाने पहुंची महिला ने तिर्वा कोतवाली में पी डाई
डाई पीता देख कोतवाली में मचा हड़कंप, पुलिस ने महिला को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती, पति को छुड़ाने के लिए कोतवाली आई थी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें