फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हईपुरवा से खाली हाथ लौटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठठिया (कन्नौज)। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमले के बाद से गांव में सन्नाटा छाया है। अधिकतर लोगों के फरार होने के कारण आरोपियों को तलाश में गांव पहुंची पुलिस को गुरुवार को खाली लौटना पड़ा।

मंगलवार को ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कन्हईपुरवा निवासी बृजेश्वर दयाल की कार की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया था। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी अजयराज वर्मा समेत पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व पथराव कर दिया था। इसमें थाना प्रभारी अजयराज वर्मा समेत उप निरीक्षक नईम खान और सिपाही कुबेर सिंह घायल हो गए थे। थाना प्रभारी 13 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे। गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा मिला। ग्रामीणों के घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चें ही मौजूद मिले। इससे पुलिस टीम लौट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

- अधिकांश घरों के बंद मिले दरवाजे, घटना के बाद से गांव में सन्नाटा
- हादसे में वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर किया था हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें