फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद कंपनी के अधिकारी को बंधक बनाकर पत्नी से वसूले 77 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सहारनपुर में तैनात एक खाद कंपनी के अधिकारी को वहां के रहने वाले एक डिस्ट्रीब्यूटर ने आठ दिनों तक बंधक बनाकर रखा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर आए अधिकारी ने एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन मामला सहारनपुर का होने के कारण पुलिस ने वहीं के थाने में मुकदमा दर्ज कराने की नसीहत देकर टरका दिया।
विज्ञापन



तिर्वा कोतवाली के फिरोजपुर महसौनापुर गांव निवासी ब्रह्मदत्त शर्मा पुत्र दयनाथ शर्मा एक खाद कंपनी में अधिकारी के पद पर सहारनपुर में तैनात हैं। इसी हफ्ते उनका स्थानांतरण इटावा कर दिया गया है। ब्रह्मदत्त ने बताया कि इटावा में ज्वाइनिंग से पहले उन्हें सहारनपुर के डिस्ट्रीब्यूटरों से एनओसी लेकर देने को कहा गया। आरोप लगाया कि दो नवंबर को वहां के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने एनओसी देने के बहाने अपने गोदाम पर बुलाया और बंधक बना लिया। इसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये गबन का आरोप लगाकर पैसा देने को कहा।

पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी और पत्नी से फोन पर बात कराई। पत्नी ने किसी तरह पैसों को इंतजाम करके तीन नवंबर को 40 हजार और पांच नवंबर को 37 हजार रुपये डिस्ट्रीब्यूटर के अकाउंट में ट्रांसफर किए। लेकिन इसके बाद उसे नहीं छोड़ा गया। 10 नवंबर को उसे गोदाम से एक अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में लघु शंका के बहाने वह गाड़ी से उतरा और चमका देकर कन्नौज आ गया। बुधवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन मामला सहारनपुर का बताकर वहीं मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा गया। भुक्तभोगी ने बताया कि वह साथियों के साथ जाकर सहारनपुर में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सहारनपुर के एक डिस्ट्रीब्यूटर पर लगाया आरोप
-चकमा देकर कन्नौज पहुंचा, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें