कन्नौज। ठठिया थाना इलाके में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद जांच पड़ताल शुरू की है।
ठठिया थानाक्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी सोनू और संदीप के बीच पेड़ काटने को लेकर गाली-गलौल हो गया। मौके पर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए और मारपीट के साथ पथराव हो गया।
इसमें सोनू और लालजीत व दूसरे पक्ष से संदीप, कुलदीप, रामभान, जगदीश घायल हो गए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया।
थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दो पक्षों के बीच पथराव-मारपीट में छह घायल
पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बढ़ा मामला