विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगे
बरनाला। थाना ठुल्लीवाल की पुलिस ने 7 लाख की ठगी करने के आरोपी वाले दंपति पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सरदारा सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जगराज सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गुमटी ने बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अमरजीत सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर निवासी नाथवाणा तहसील संगरियां, जिला हनुमानगढ़ हाल अबाद रामगढ़िया रोड कॉलोनी बब्बरां वाले कोठे बरनाला से संपर्क किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह उसके बेटे को विदेश भेज देंगे। इसके लिए उन्होंने 7 लाख रुपये की मांग की। इस पर जगराज ने किश्तों में 7 लाख रुपये उन्हें दिए। लेकिन अमरजीत सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर ने न तो बेटे को विदेश भेजा और न ही उनके रुपये वापस किए। केस की पड़ताल ईओ के इंचार्ज शमशेर सिंह ने की। जांच रिपोर्ट के बाद थाना ठुल्लीवाल की पुलिस ने कथित आरोपी अमरजीत सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि कथित आरोपी अमरजीत सिंह व उसकी पत्तनी मनप्रीत कौर के खिलाफ थाना सिटी में भी 14 लाख की ठगी करने का मामला दर्ज है।