सौरिख/तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम नगला वीरभान के पास कार अज्ञात वाहन फिर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के ग्राम रोहली डेयरी फार्म निवासी अजय (22) पुत्र लालबाबू, आकाश पुत्र इंद्रपाल दिल्ली में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। शिवम उर्फ अरुण और पवन कुमार महतो (28) पुत्र महेंद्र महतो निवासी ग्राम बखरीकांती मुजफ्फरपुर बिहार भी उसी कंपनी में हैं। गुरुवार को चारों दोस्त कार से मुजफ्फरपुर जिले के पैतृक गांव जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम नगला वीरभान के पास कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई।
इससे बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई और पवन कुमार महतो, आकाश और शिवम घायल हो गए। हाइवे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा ले जाते समय आकाश ने दम तोड़ दिया। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चारों दोस्त दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनियों में काम करते हैं। सभी मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले हैं और अपने पैतृक गांव घूमने जा रहे थे।
एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो की मौत, दो घायल
दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे कार सवार लोग
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-07सीएचबीपी58- कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।