05 केएनजेपी-28 जला समान देखते दंपति
आग से लाखों की संपत्ति जली
क्रासर
- घर के अंदर सो रही थी वृद्धा, नाती, बहू बाल-बाल बचे
- पुलिस ने पहुंचकर की जांच-पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थाना क्षेत्र के कुडनी में रात के समय अचानक आग लग गई। अंदर सो रही 100 वर्षीय वृद्धा व उसकी बहू, नाती बाल बाल बच गए। अग्निकांड से नगदी समेत लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
कुडऱी गांव निवासी प्रेमचंद व सर्वेश कुमार पुत्रगण मुंशीलाल के मकान में उसकी वृद्धा मां कोकिला, सर्वेश की पत्नी गिरजा व पुत्र विपिन (10) बुधवार बीती रात को घर में सो रहे थे। देर रात के समय रखे छपर में आ लग गई। पड़ोसी के जागने व शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। घर के अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकला। आग जब तक पूरे मकान में फैल गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप व नलकूप चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दस हजार रुपया नगदी व गेहूं खाने-पीने का सामान व ओढ़ने-बिछाने के कपड़े जलकर रख हो गए। गृहस्थी के अनुसार दो लाख का नुकसान हो गया। प्रेमचंद्र ने गांव के चार लोगों व उनके एक रिश्तेदार पर आग लगाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। ग्राम प्रधान की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अनीस ने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकशान का जायजा लेने हड़ताल के कारण नहीं पहुंचे।
............................
जमीन को लेकर पंचायत में दो पक्ष भिड़े, मारपीट
तालग्राम। थाना क्षेत्र के तिसौली में पांच बिस्वा जमीन को लेकर दो पक्षों में पंचायत के दौरान मारपीट हो गई। मामला सुलझाने के लिए पहुंचे लोग जान बचाकर भागे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
तिसौली गांव में सुरेश चंद्र पुत्र बिहारीलाल व राकेश कुमार, प्रमोद कुमार पुत्रगण राजेंद्र कुमार के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को ग्राम प्रधान धमेंद्र कुमार व कुछ अन्य लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ गया और कुछ ही देर में गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। ग्राम प्रधान सहित अन्य सभी जान बचाकर मौके से भाग निकले। सूचना पर दरोगा दुर्गाबक्स सिंह ने सुरेश चंद्र व राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शेष लोगों भाग निकले। पुलिस ने दोनों पर शांति भंग की कार्रवाई की।
............................
चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तालग्राम। थाना क्षेत्र के कुडऱी में जमीन पर निर्माण कार्य शुरु करने के विवाद में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गांव निवासी प्यारेलाल पुत्र मनफूल ने सर्वेश, प्रेमचंद्र पुत्रगण मुंशीलाल, विपिन पुत्र सर्वेश कुमार व राजू पुत्र महावीर के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में बताया कि उक्त लोगों ने न्यायालय से जमीन का स्टे ले लिया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। तोड़फोड़ कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
..................................
बाराती को धक्का मारकर मोबाइल उड़ाया
तालग्राम। थाना क्षेत्र के बिचपुरवा में बारात में शामिल होने आए बाराती को धक्का मारकर अज्ञात युवक मोबाइल छीनकर भाग निकला। लोगों ने पीछा किया पर पकड़ नहीं सके। पीड़ित ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। इंदरगढ़ हसेरन पट्टी निवासी अभिशेष उर्फ आलोक पुत्र विश्वनाथसिंह ने दी तहरीर में बताया कि सहार डिल्लाहार निवासी हरिओम पाल की बिचपुरवा गांव में बृजेंद्र सिंह पाल के यहां बारात में शामिल होने आया था। नाश्ते के बाद बोलेरो पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी एक युवक आया और मोबाइल छीनकर भाग गया। यूपी 100 डायल पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची।
............................
दस लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा
तालग्राम। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर दस लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। केविल जब्त कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
तालग्राम उपकेंद्र के जेई रमेश चंद्र मौर्या लाइनमैन पूरनलाल, धर्मेद्र व डिस कनेक्शन टीम ने कस्बा में छापा मारा। मोहल्ला गांधीनगर निवासी रावेंद्र सिंह पुत्र अंकुश, गोपाल पुत्र सुरेश चंद्र, राधेश्याम पुत्र खुशीराम, नईम खां पुत्र बसरुदीन, हुसैन पुत्र लाड़ले, मोहल्ला कटरा रामचंद्र पुत्र राजाराम, मोहल्ला टीला इकरार पुत्र इसरायल, मोहल्ला नौसारा के चांदबाबू पुत्र आफाक, मोहल्ला गढ़वाटोला गीता देवी पत्नी मान सिंह, हरीराम पुत्र रामचंद्र को चोरी करते पकड़ा। कनेक्शन रसीद मांगने पर कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। केबिल जब्त कर जेई ने बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया।
...............................
ब्लाक संयोजक व उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
तालग्राम। अटेवा संगठन में पद से इस्तीफा देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। तालग्राम ब्लाक के संयोजक व उपाध्यक्ष ने जिला संयोजक के तानाशाह रवैया व संगठन में उपेक्षा के चलते पद से इस्तीफा दे दिया।
मदरसा सत्तारिया दारुल उलूम निस्वा तालग्राम के टीचर व ब्लाक संयोजक मो. ए इदरीशी व शिक्षिका शबाना कौसर ने ब्लाक उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अटेवा को भेजे पत्र में बताया कि नगर अध्यक्ष व ब्लाक के इस्तीफे के समर्थन में जिला संयोजक प्रवीण पाठक के पक्षपात पूर्ण रवैया से संगठन का कार्य करने में असमर्थ है। जिला संयोजक एक पक्षीय कार्रवाई करते हैं। इससे संगठन के लोग आहत हैं।