छिबरामऊ(कन्नौज)। कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला चौधरियान में छापा मार कर चार जुआरियों को दबोच लिया। कई जुआरी मौके से भाग निकले। पुलिस को फड़ से नगदी, मोबाइल समेत ताश की गड्डी बरामद हुई है।
कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक हरिओम गुप्ता, दरोगा पंकज कुमार की टीम ने नगर के मोहल्ला चौधरियान में मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे इंदिरा आवास कालोनी निवासी भोलू अरोरा पुत्र अशोक अरोरा, मोहल्ला तिवारियान निवासी जितेंद्र पुत्र रामबाबू, तनु बाथम पुत्र रामधनी, मोहल्ला चौधरियान निवासी दुर्गेश उर्फ दुर्गा पुत्र राजबहादुर बाथम को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस को मौके से ताश की गड्डी, मोबाइल और फड़ से 1120 रुपये तथा जामा तलाशी में 2130 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चारों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
छापा मार चार जुआरियों को दबोचा
फड़ से बरामद हुई नगदी व ताश की गड्डी