फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने युवक से नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। अहमदाबाद से शहर लौट रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उससे नकदी-मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे बेहोशी की हालत में सौ शैय्या अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला त्रिपाठीनगर निवासी राहुल दुबे पुत्र सुभाषचंद्र दुबे अहमदाबाद में किसी कंपनी में नौकरी करता है। लगभग तीन माह बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। अहमदाबाद से वह ट्रेन से मथुरा पहुंचा। वहां से रोडवेज बस से शहर लौट रहा था। तभी रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस चालक की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। होश आने पर राहुल ने बताया कि जहरखुरान उसकी जेब में रखी लगभग 10 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें