कन्नौज। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर गैंगस्टर को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक और एक तमंचा बरामद किया।
मंगलवार रात उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे और जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी रामकुमार सरोज ने जलालपुर पनवारा-ईदगाह रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान उन्होंने गैंगस्टर प्रदुम्न कटियार पुत्र मेघनाथ निवासी दनियापुर को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की अपाचे बाइक और तमंचा बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वहीं कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को उप निरीक्षक कमल भाटी ने हिस्ट्रीशीटर चांदबाबू निवासी अहमदी टोला को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे भी जेल भेजा गया है।
चोरी की बाइक व तमंचा के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को भी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल