फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की मौत के मामले को दबाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/तिर्वा। गांव के बाहर बेहोश मिली किशोरी की मौत के मामले को पुलिस दबा रही है। दो युवकों पर गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि किशोरी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन



तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बेसुध हालत में शनिवार शाम को पड़ोस के एक गांव के किनारे मिली थी। कानपुर हैलट ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया था। परिजनों का आरोप था कि सहेली के घर जाते समय दो युवकों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे किनारे दबोच कर गैंगरेप के बाद जबरिया जहर खिलाकर हत्या कर दी। घटना के दो दिन बाद भी तिर्वा पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे परिजनों को आत्महत्या का मामला बताकर लौटा दिया। परिवार ने शासन पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि अभी तक परिवार ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




किशोरी की मौत के मामले को दबाने में जुटी पुलिस
परिजन दो युवकों पर गैंगरेप कर हत्या का लगा रहे आरोप, कोतवाली पुलिस आत्महत्या के आधार पर कर रही जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें