अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में मृतका की मां समेत दो महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया है। शेष अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
कानपुर के केशव नगर निवासी विपिनलता पत्नी राजीव पालीवाल अपने मायके में रह रही थी। मां जगरानी ने कुछ जमीन उसके नाम कर दी थी। उसी जमीन को लेकर परिवार मे विवाद होता रहता था। चार जनवरी की सुबह वह गांव के बाहर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पति राजीव पालीवाल पुत्र ओमप्रकाश ने उसके परिवार के सगे भतीजे गुल्लन पुत्र शिवनरायण, सचिन उर्फ लालू पुत्र सत्य नरायन व रंजना पत्नी सत्य नरायन, जगरानी पत्नी कृष्णदत्त पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को हत्या में नामजद रंजना व जगरानी को जेल भेज दिया है। प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि हत्या के केस में फरार चल रहे गुल्लन व सचिन को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। ब्यूरो
कानपुर वाली बुआ की हत्या में मां समेत दो को जेल