अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़। दो लोगों के बीच मारपीट के बाद 10 हजार रुपये के लालच में दरोगा ने युवक को आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करने की साजिश रच डाली। जानकारी होने पर परिजनों ने थाने में हंगामा कर दिया। सूचना पर एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव कठार हसेरन निवासी कोटेदार गजेंद्र सेंगर का शुक्रवार शाम गांव के कन्हैया से विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा दोनों को हिरासत में ले लिया। यहां दरोगा ने कन्हैया के पास तमंचा बरामदगी दिखाकर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। जानकारी पर कन्हैया के परिजन थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। कन्हैया ने बताया कि विपक्षी द्वारा दरोगा को दस हजार रुपये दिए गए।
इससे विपक्षी के कहने पर दरोगा ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार करने की साजिश रची। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने छिबरामऊ सीओ लक्ष्मीकांत को जांच सौंपी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दरोगा ने रची आर्म्स एक्ट में फंसाने की साजिश
परिजनों के हंगामा करने पर एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
क्रासर
दूसरे पक्ष से 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप