फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। रजमलपुर गांव में भाई के साथ ससुराल आए छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह उसका शव घर के कमरे में पाया गया। शरीर पर चोट और गले में रस्सी का निशान पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई और उसकी भाभी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बरोली निवासी प्रमेश पटेल (27) की शादी तीन माह पूर्व माड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर निवासी अमरनाथ पटेल की बेटी शर्मिला पटेल के साथ हुई थी। प्रमेश 10 अक्तूबर को पत्नी शर्मिला व छोटे भाई दिनेश पटेल (25) के साथ अपनी ससुराल आया था। अमरनाथ पटेल के अनुसार गुरुवार की शाम दोनो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह दिनेश का शव एक कमरे में पाया गया। मृतक के शरीर पर चोट व गले में रस्सी से कसे होने का निशान था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के भाई व भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ रामभुवन यादव का कहना है कि अमरनाथ पटेल की तहरीर पर आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें