फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। पिता की हत्या और मां को मरणासन्न अगवा की गई गौरियापुर गांव किशोरी का दूसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। किशोरी की तलाश और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद सहित कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। किशोरी के पिता के शव का डॉक्टरों के पैलन से पोस्टमार्टम कराया गया। उनके शरीर पर फावड़े के छह जख्मी मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के पहरे में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे योगेंद्र ने मुखाग्नि दी।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरियापुर निवासी रमेश सिंह (55) की हत्या कर बदमाश उसकी संगीता (17) को अगवा कर ले गए थे। बदमाशों के हमले में घायल रमेश की पत्नी ऊषा दोहरे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को बेटे योगेंद्र के गुजरात से गांव लौटने पर रमेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डा. शोभित भाद्वाज और डा. रोहित कुमार के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में रमेश के शरीर पर फावड़े के छह जख्म मिले हैं। चिकित्सकों ने बताया कि रमेश की मौत गर्दन में लगे फावडे़ के वार से मौत हुई है। एक जख्म सिर और पांच शरीर के अन्य स्थानों पर हैं। शहर के महादेवी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सनसनीखेज वारदात से गौरियापुर में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


उधर, अपहृत संगीता की तलाश में बुधवार को पुलिस ने हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद समेत कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि संगीता और बदमाशों की तलाश की जा रही है। रमेश के घर पर रहने वाले हरदोई के रिश्तेदार का मोबाइल सोमवार रात नौ बजे से स्विच आफ बता रहा है। संगीता का मोबाइल सोमवार रात 12 बजे बंद हो गया था।

कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती ऊषा देवी की हालत स्थित बनी हुई है। उसने एक बार भी आंखें नहीं खोली है। गुरसहायगंज कोतवाली के उप निरीक्षक और दो सिपाही उसकी अभिरक्षा में तैनात है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऊषा देवी के होश में आने के बाद ही वारदात की सच्चाई सामने आएगी। पुलिस अधिकारी उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सदर विधायक कल्यान सिंह ने प्रदेश सरकार से मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है। गुरसहायंज कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें सक्रियता से सभी बिंदुओं पर जांच कर छापेमारी कर रही हैं। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।



अपहृत किशोरी का नहीं लगा सुराग
पिता के शव का डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, शरीर पर छह जख्म मिले
क्रासर
पुलिस की टीमों ने हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद में की छापेमारी

फोटो 15- पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और ग्रामीणों के साथ मौजूद पूर्व विधायक।
फोटो 18- गौरियापुर गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें