फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पैंदाबाद का एक युवक काली नदी में नहाते समय डूब गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने यह देख नदी में छलांग लगाकर उसकी तलाश की। करीब एक घंटे बाद युवक की लाश बरामद हुई।
विज्ञापन



गांव पैंदाबाद निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र लालाराम शनिवार की शाम करीब पांच बजे तहसीपुर में पुल के पास काली नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान उसे बचाने के लिए नदी में कूदे, गहराई के कारण युवक का पता नहीं चला। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला। शव बाहर निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी रामकुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


काली नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें