रामपुर। घर में घुसकर दंपती के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मदनलाल चंचल का आरोप है कि उनका पास के ही रहनी वाली आसमा व उसके परिवार के लोगों से किसी बात कों लेकर विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते महिला व उसके पति दोनों लोग मदन लाल चंचल के घर में घुुस गए। उसके बाद आरोपी लोगों ने दंपती से गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई जहां सारा वाकयां बताया। बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी।इस आधार पर पुलिस आसमा और नवाब खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच कर रही है।