छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा में घर में घुसकर गालीगलौज, मारपीट, तोड़फोड़ के साथ नगदी व जेवरात पार कर देने और जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी मुन्नी देवी पत्नी रामकिशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जनपद फर्रुखाबाद के भूडनगरिया गांव निवासी लता, ब्रषभान सिंह, गुड्डी देवी, अतुल, आकाश, नगर के नार्मल स्कूल के पास जीटी रोड निवासी चंद्रपाल सिंह, उदयवीर सिंह, अजयवीर सिंह व कुलदीप 16 फरवरी को गालीगलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। उन लोगों ने घरेलू सामान को तोड़ना शुरू कर दिया। एक सोने का हार, कान का झाले, दो जंजीर, पांच अंगूठी, मंगलसूत्र, 4 सोने की चूडिय़ां, सोने का हथफूल, पायल, तोड़ियां आदि जेवरात ले गए। जाते समय जानमाल का धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
घर में घुसकर मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज