फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने किशोरी को घर से अगवाकर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को ट्रक चालक ने घर से अगवाकर आलू के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे ट्रक में डालकर ले जाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। किशोरी खून से लथपथ मिली। पीड़िता के पिता ने अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। सीओ सदर ने घटनास्थल का रात में ही निरीक्षण किया।

पीड़िता के पिता ने किशनपुर गांव निवासी ट्रक चालक दशरथ पुत्र सुघर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को सोमवार देर शाम दशरथ घर से अगवा कर ले गया और आलू के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। वह लोग काफी देर उसकी खोजबीन करते रहे। शोर सुनकर ग्रामीणों के साथ दौड़े तो आरोपी ट्रक में नाबालिग को डालकर ले जाने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर ट्रक रोक लिया लेकिन आरोपी युवक भाग निकला। पुत्री बदहवास हालत वर खून से लथपथ मिली। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की गिरफ्तारी के थाना पुलिस को निर्देश दिए। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राम खिलाड़ी वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट, अगवा करने व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। किशोरी को महिला आरक्षी व पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


ट्रक चालक ने किशोरी को अगवाकर किया दुष्कर्म
क्रासर
-खून से लथपथ मिली किशोरी, सीओ ने घटनास्थल का किया मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें