फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। क्षेत्र के माधौनगर में नल पर पानी भरने के विवाद में युवक की आंख फोड़ने व उसकी दिव्यांग पत्नी को घायल करने वाले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के 72 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।

एक अक्तूबर को गांव के पिंकू पुत्र दिलदार नल पर पानी भरने गया था। तभी पानी भरने में विवाद होने पर मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान उसकी आंख में आरोपी ने डंडा मार दिया था। इससे उसकी आंख में गंभीर चोटें आई थीं। बचाने पहुंची दिव्यांग पत्नी राधा को भी पीट दिया। आरोपी बाबूराम, सुखलाल, सुरेश, शानू खुलेआम घूम रहे हैं। घायल राधा ने बताया कि आरोपी सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। न मानने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की आंख की चोट में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज तिर्वा से कानपुर ले जाने की सलाह दी है। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें