छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर गांव की सोनवती की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्ट में उसके गले की हड्डी टूटी मिली है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। रविवार को फारेंसिंग टीम और एसपी ने मौका ए वारदात पर जांच पड़ताल की और परिजनों के बयान लिए। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है लेकिन खुलासे के लिए दो टीमों को लगा दिया गया है।
ग्राम बहवलपुर निवासी हरीसिंह शाक्य की पत्नी सोनवती (42) शनिवार शाम को खेत पर चारा लेेने गई थी। वहां उनकी हत्या कर दी गई थी। राजीव दुबे के के खेत में शव पड़ा मिला था। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और कुंडल, तोड़िया और नाक का गहना भी नहीं था। सौ शैय्या अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाल संतोष कुमार व्यास अस्पताल पहुंचे और शव मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के अनुसार महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। गले के एक तरफ की हड्डी टूटी पाई गई। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्रप्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम और फोरेंसिक टीम ने मौका ए वारदात का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम को मौके पर महिला का एक बिछिया पड़ा मिला। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पूरे परिवार को संभाले थी सोनवती
छिबरामऊ। ग्रामीणों के मुताबिक सोनवती ही परिवार को पालती थी। शराब का लती होने के साथ पति हरी सिंह शाक्य बीमार भी रहता है। पुत्र अमित कुमार की स्थिति भी ठीक नहीं है। पांच बेटियों में सुलेखा व ज्योति शादी हो चुकी है, सुनैना, सुजाता व कविता मां पर ही निर्भर थीं। सोनवती खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करती थी। बेटी सुनैना ने बताया कि हमेशा वह भी मां के साथ चारा लेने जाती थी। शनिवार को बारिश होने के वह नहीं गई।
भाजपा नेताओं ने की जल्द खुलासे की मांग
छिबरामऊ। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य ने एसपी से हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। जीतू के फोन करने के कुछ देर बाद ही एसपी अन्य अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे थे। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य, ओमकार शाक्य, सभासद हरिशरण शाक्य, पूर्व सभासद कन्हैयालाल शाक्य ने भी शीघ्र खुलासे की मांग की है।
हादसे में बेटी और दामाद घायल
छिबरामऊ। हरीसिंह की बेटी सुलेखा ग्राम माधौनगर निवासी सौरभ शाक्य को ब्याही है। मां की मौत की खबर पर शनिवार रात सुलेखा पति के साथ बाइक से बहबलपुर आ रही थी। जीटी रोड प्रेमपुर के पास सड़क में पानी से भरे गड्ढों में बाइक पलट गई। इससे दंपति घायल हो गए। किसी तरह गांव पहुंचने पर परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया।
गला दबाकर की गई सोनवती की हत्या
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई
क्रासर
रिपोर्ट दर्ज नहीं, खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गईं
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 02 सीएचबीपी51 मृतका सोनवती (फाइल फोटो)।
फोटो 02 सीएचबीपी52 रोते-बिलखते मृतक के परिजन व अन्य।
फोटो 02 सीएचबीपी53 घटनास्थल से नमूने लेती फोरेंसिक टीम।
फोटो 02 सीएचबीपी54 मृतका की पुत्री सुनैना से जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी।