तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अमोलर के पास शनिवार को चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
बिहार प्रांत के अररिया निवासी मोहम्मद शहनवाज (35) अब्बू तालिफ (40) व आसिफ (36) के साथ दिल्ली जा रहे थे। कार को शहनवाज चला रहे थे। अमोलर के पास झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यूपिडा व इफ्कान की गश्ती टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सुरक्षा अधिकारी एनसी द्विवेदी मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।