छिबरामऊ। फर्रुखाबाद से लौट रहे बाइक सवार युवकों पर लाठी से हमला कर बदमाशों ने लूटपाट की। गंभीर हालत में दोनों युवकों को सौ शैय्या अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने अस्पताल जाकर दोनों से जानकारी ली और दबिश देकर 2-3 लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जनपद शाहजहांपुर के रौसर कोठी निवासी शिवम शुक्ला (20) पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला शनिवार देर रात बाइक पर फर्रुखाबाद से छिबरामऊ आ रहा था। उसके साथ कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदैतापुर निवासी आकाश कुमार (18) पुत्र आनंद कुमार भी था। जहानगंज रोड पर काली नदी पुल के पास सड़क किनारे 4-5 बदमाश खड़े थे। बदमाशों ने बाइक चालक पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे हेडलाइट टूट गई। हमले और हेड लाइट टूटने से बाइक बेकाबू होकर पलट गई। सड़क किनारे गिरे दोनों बाइक सवारों पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से पिटाई की और उनके पर्स लूट लिए।
राहगीरों ने उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बाद में उन्हें मिनी पीजीआई सैफर रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने सौ शैय्या अस्पताल पहुंचकर युवकों से लूट की जानकारी ली। युवकों ने बताय कि वे मोबाइल टॉवर पर काम करते हैं। पर्स में नकदी के अलावा आधारकार्ड, पेनकार्ड व अन्य जरूरी कागजात रखे थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दी। संदेह के आधार पर 2-3 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को लूटा
फर्रुखाबाद से छिबरामऊ आते समय लाठी से हमला कर गिरा दिया, नगदी-कागजात ले गए
क्रासर
गंभीर हालत में दोनों मिनी पीजीआई सैफई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 29 सीएचबीपी 57 सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती घायल शिवम।
फोटो 29सीएचबीपी 58 घायल आकाश कुमार