फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने महिला के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया(कन्नौज)। पुलिस टीम पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने के मामले में सिपाही की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक महिला को नामजद कर 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



सोमवार को ठठिया थानाक्षेत्र के गांव आल्हापुर में दो पक्षों में पथराव की सूचना पर यूपी 100 टीम मौके पर पहुंची थी। यहां पुलिस ने पथराव कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। गांव के पप्पू की पत्नी सुषमा देवी ने गांव के लोगों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था।
विज्ञापन



मंगलवार को यूपी 100 के सिपाही मोहन सिंह ने सुषमा और 12 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सुषमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


सिपाही ने महिला के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें