फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की दवाएं जलाने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सीएचसी जलालाबाद परिसर में जलाई र्गइं लाखों की जीवन रक्षक दवाओं के मामले की जांच के लिए दो चिकित्सा अधिकारियों की टीम गठित की गई है। सीएमओ ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच में लाखों का खेल सामने आ सकता है। फार्मासिस्ट से लेकर कई अफसरों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद के परिसर में सोमवार रात करीब पांच लाख की कीमत की 80 दवाओं को जला दिया गया था। यह दवाएं 2020 में एक्सपायर होने वाली थीं। मामले की जांच के लिए डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सलोनिया और डॉ. केसी राय की टीम गठित की है। दोनों जांच अधिकारियों को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच मिलने के बाद दोनों अधिकारियों ने सीएचसी जलालाबाद का निरीक्षण कर अधजली दवाओं को कब्जे में ले लिया। इस मामले में जलालाबाद सीएचसी प्रभारी महेंद्र भान सिंह, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों ने चुप्पी साध ली है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जीवन रक्षक दवाओं को जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



लाखों की दवाएं जलाने की जांच शुरू
- डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने दो चिकित्सा अधिकारियों की टीम गठित कर तीन दिन में जांच सौंपने के दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें