ठठिया। फोन पर पुलिस को प्रेमिका की हत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही आननफानन पुलिस ने छापेमारी कर किशोरी के पिता को हिरासत में ले लिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हिरासत में आए व्यक्ति और उसकी बेटी से पूछताछ की जा रही है। जबकि फोन पर सूचना देने वाला युवक लापता हो गया जिसके परिजनों से संपर्क कर थाने बुलाया गया है।
ठठिया थानाक्षेत्र के गांव जनेशपुर में रहने वाले युवक का पड़ोसी गांव महादेवपुर में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार को युवक ने थाना प्रभारी तारीक खान को फोन कर बताया कि किशोरी का पिता उसकी हत्या करने जा रहा है। किसी तरह बचकर किशोरी ने उसे फोन कर यह जानकारी दी। इस पर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ किशोरी के घर पर पहुंच गए और उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले आए। यहां उसने इस प्रकार की बात से साफ इनकार करते हुए बताया कि वह अपनी बेटी को उसके मामा घर ले जा रहा था। थाना प्रभारी ने फोन पर सूचना देने वाला युवक लापता हो गया है। उसका फोन भी बंद जा रहा है। इससे उसके परिजनों को बुलाया गया है। वहीं अधिकारियों को भी मामले के बारे जानकारी दी गई है। एसओ तिर्वा के मुताबिक लड़की नाबालिग है और मंगलवार को तिर्वा एसडीएम के सामने उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
.................