फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के सामने महिला से थैला लूट ले गया बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर कोतवाली गेट के पास फुटपाथ पर चूड़ी खरीद रही महिला का बाइक सवार बदमाश थैला छीन ले गए। घटना के बाद महिला बाइक सवार के पीछे दौड़ी, इन्हें पकड़ने में असफल रही। कुछ देर बाद महिला पुलिस को सूचना दिए बिना गांव चली गई।
विज्ञापन



क्षेत्र के मठिया नगला गांव निवासी रामप्रकाश बंजारा की पत्नी सरोज ने बताया कि वह जेठ रामकृपाल की बेटी शिवानी के साथ होली के त्योहार पर खरीदारी करने आई थीं। वह कोतवाली गेट के पास फुटपाथ पर लगी दुकान से चूड़ी खरीदने लगीं। तभी बाइक सवार युवक झपट्टा मारकर थैला छीन ले गए। वह बाइक के पीछे दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ ही देर में बाइक सवार आंखों से ओझल हो गए। महिला के मुताबिक थैले में बैंक पासबुक व पर्स रखा था। इसमें लगभग चार हजार रुपये थे। पश्चिमी बाईपास पर महिला को रोता देख लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद महिला पुलिस को सूचना दिए बिना गांव लौट गई। उधर, कोतवाल बलराम मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी भी घटना की सूचना नहीं मिली। त्योहार पर बाजार में भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें