फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा, पत्नी, पुत्रों व बेटी पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी आवास में रहने वाली फालोवर की पत्नी ने दरोगा, उसकी पत्नी, दो पुत्र और पुत्री के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें घर में घुस कर मारपीट करने और विरोध पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित सरकारी आवास में रहने वाली महिला ने पड़ोस में रहने वाले दरोगा प्रेम शंकर भास्कर, इसकी पत्नी सुनीता, पुत्र हिमांशु, प्रांशु और पुत्री प्रिया के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। इसमें कहा कि आरोपियों से कई लोग परेशान हैं। 11 मार्च 2019 की शाम करीब छह बजे दरोगा का कुत्ता उसके दरवाजे पर गंदगी कर गया। शिकायत करने पर दरोगा की पत्नी गालीगलौज करने लगी।

सभी आरोपी घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। दरोगा और उसके बेटे पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर आसपास सरकारी आवासों में रहने वाले लोग घर से बाहर आ गए। यह देखकर सभी आरोपी धमकी देकर चले गए। कोर्ट ने फतेहगढ़ कोतवाली से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें