इटावा। जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के पास हाईवे पर हुई जहां बाइकों की भिड़ंत में दिनेश पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बराखेड़ा व नंद किशोर पुत्र लल्ला सिंह निवासी अड्डा अजुद्दी थाना इकदिल घायल हो गए। दूसरी घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के पास हुई जहां बाइक से जा रहे सैनी पुत्र अमर सिंह को डंपर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
बसरेहर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरैया ताड़ के पास तेजी से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार विनोद कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी राहिन थाना चौबिया घायल हो गया।