अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शहर में बिजली विभाग ने पूर्व में बकायेदारी पर काटे गये कनेक्शन जुडे पाए। इस पर जेई ने आठ लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बिजली चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
उप खंड अधिकारी वीरभद्र सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता दीप चंद्र, राजेश कुमार ने बीते दिनों शहर के बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चला कर कनेक्शन काटे थे। इस दौरान निर्देश दिए गए थे कि उपभोक्ता पहले अपना बकाया बिल जमा करें, इस के बाद कनेक्शन जुड़वाकर बिजली का उपयोग करे। निर्देश के बाद भी आठ बिजली उपभोक्ताओं ने बकाया बिल अदा किए बगैर कनेक्शन जोड़ लिया। दोबारा जब जेई की टीम निरीक्षण को निकली तो बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन जुड़े पाए।
इस पर जेई राजेश कुमार ने शहर के मोहल्ला मकरंदनगर नारायण टाकीज के पास रहने बाले प्रवीन कुमार, अलाउद्दीनपुर निवासी राम मूर्ति , नरेंद्र कुुमार, दया शंकर , कुतलूपुर निवासी बाबूलाल, ग्वालमैदान निवासी आरपी शुक्ला, भटपुरी मोहल्ला निवासी शमा पत्नी उस्मान व काजीटोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद जफर को कटा कनेक्शन जोड़ कर दोबारा बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बिजली चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
- पूर्व में काटा गया था बकाया बिल होने पर कनेक्शन
-बिल अदा किए बगैर जोड़ लिया कनेक्शन