तिर्वा (कन्नौज)। मक्के की फसल देखने थाईलैंड से आए युवक की कार से चोर ने बैग पार कर दिया। बैग में लैपटॉप समेत अन्य कागजात थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाईलैंड निवासी आपिची पिन्योंग ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह थाईलैंड से मक्के की फसल देखने तिर्वा आया था। 14 जून को वह कार लेकर कस्बे के गांधी चौराहे पर गया और कुछ खरीदारी करने लगा। इतने में किसी चोर ने उसकी गाड़ी में रखा बैग पार कर दिया। बैग में लैपटॉप, पासपोर्ट, वीजा, घड़ी समेत अन्य जरुरी कागजात थे। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।