फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट (कन्नौज)। चोरों ने गुरुवार रात चार घरों को निशाना बनाया। चोर सात लाख रुपये की कीमत के जेवर व करीब एक लाख नगद चुरा ले गए। परिजनों को सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन



तेराजाकेट निवासी भाजपा नेता अमित त्रिपाठी (आशू) देर रात भोजन कर छत पर सोने चले गए। आशू के पुत्र भोलू ने नीचे के कमरे में रात एक बजे तक पढ़ाई की। देर रात छत पर चढ़े चोरों ने नीचे उतरकर जीने के दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। भोलू के कमरे के बाहर की भी कुंडी लगा दी। यह अलमारी में रखे जेवर व साठ हजार रुपये चुरा ले गए। दूसरे कमरे में रखे बक्सों के कुंडों को तोड़कर सामान को पलट दिया। अमित त्रिपाठी ने बताया कि चोर पत्नी की सोने की चूड़ी, जंजीर, झुमका, कमरबंद, पायल, पेटी व आठ अंगूठी समेत लगभग चार लाख रुपये के जेवर व साठ हजार रुपये नगद ले गए। पेंट की जेब में पड़े चालीस हजार रुपये व अलमारी में रखा लैपटाप बच गया।
चोरों ने इसके बाद विनीत दुबे के घर में धावा बोला। चोर अलमारी व बक्सों के लॉक को तोड़कर जेवर चुरा ले गए। विनीत की पत्नी नेहा दुबे ने बताया कि चोर अलमारी में रखा हार, चूड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी, बच्चों के हाथ के कड़ा, पायल, बिछिया के साथ सत्तर हजार रुपये नगद ले गए। चोरों ने संजय के घर भी वारदात अंजाम दी। यहां से चोर पांच हजार व राजेश के घर से ग्यारह हजार रुपये ले गए। गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र पाठक, सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज राम प्रकाश ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें