फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह कर विवाहित युवक ने तय की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विवाहित युवक ने गुमराह कर शहर की एक युवती से शादी तय कर ली। दिल्ली में कपड़ों की खरीदारी के लिए एक लाख रुपये भी ले लिए। विवाहित होने की जानकारी पर युवती के परिजनों ने शादी तोड़ दी। युवक समेत उसके परिवार के 15 सदस्यों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



शहर के बलायपुल निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को औरैया जिले की बिधूना तहसील के पीछे रहने वाले सुरभीत गुप्ता, किरण, सृजन गुप्ता, शिवानी, शिखा, तृप्ति गुप्ता और कानपुर निवासी अशोक गुप्ता, अनीता गुप्ता, सुरभीत की बुआ, विनय और विनय की पत्नी, जीजा विवेक, बहन मीनाक्षी, मामी आसू और ईरत समेत कुछ अन्य पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि सुरभीत विवाहित है। पांच साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। बनारस में उसका पत्नी पूर्णिमा से दहेज प्रथा का मुकदमा चल रहा है। इस बात को छिपाकर सुरभीत और उसके परिजनों ने उसकी बेटी से 23 अप्रैल 2019 को शादी तय की। शादी से पहले दिल्ली में खरीदारी के नाम पर सुरभीत ने उससे एक लाख रुपये ले लिए। बाद में मालूम हुआ कि सुरभीत विवाहित है। इससे उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। इससे वह व उसकी बेटी बेहद परेशान है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें