गुरसहायगंज(कन्नौज)। रात को फोन पर किसी से कहासुनी के बाद युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी नन्हें शाक्य का 20 वर्षीय पुत्र अतुल रविवार रात परिजनों के साथ घर के बाहर सोया हुआ था। रात को वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। फोन पर कहासुनी के बाद रात करीब तीन बजे उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के कान में फोन की लीड लगी थी। मोबाइल हाफ पैंट की जेब में पड़ा था। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक राम प्रकाश ने मोबाइल चेक किया तो उसमें एक दर्जन से अधिक मिस्ड कॉल पड़ी थीं। मृतक का बड़ा भाई अनिल कुमार सिपाही है। वह हमीरपुर में तैनात है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फोन पर कहासुनी के बाद युवक ने लगाई फांसी
पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शुरू की जांच