फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे पेड़ से झूलता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव से 22 मई को लापता युवक का शव गांव के बाहर नदी किनारे पेड़ से झूलता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने तेजाब डालकर हत्या करने के बाद शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



मनिकापुुर में गांव के बाहर काली नदी किनारे नीम के पेड़ से क्षत-विक्षत शव रस्सी-अंगौछा के फंदे से झूलता मिला। कुछ ही देर में यहां लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय व कोतवाल बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच वहां पहुंचे गांव के बबलू ने शव की शिनाख्त अपने लापता भाई सुग्रीव के रूप में की। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस बीच मृतक का भाई बबलू गश खाकर वहीं गिर पड़ा। उमस भरी भीषण गर्मी के कारण शव से उठ रही दुर्गंध से वहां खड़ा होना मुश्किल लग रहा था। मृतक के भाई बबलू ने तेजाब डालकर सुग्रीव की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतरवाकर कई नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शव को देख संशय में पड़ी पुलिस व फोरेंसिक टीम
सुग्रीव के क्षत-विक्षत शव को देख पुलिस हत्या या आत्महत्या के संशय में पड़ी हुई है। फोरेंसिक टीम ने पहले तो शव को देख फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। बाद में शरीर की हालत को देख टीम संशय में पड़ गई। सुग्रीव के दोनों पैर के पंजे कटे होने के साथ सिर से बाल गायब थे। शव काला पड़ गया था। उसमें कीड़े पड़ गए थे। मृतक के मुंह और एक कान के आसपास तेजाब या कोई केमिकल डाले जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



फोरेंसिक टीम ने लिए कई नमूने
फोरेंसिक टीम के प्रभारी रविंद्र ने शव के कई हिस्से से नमूने लिए। जिस स्थान पर शव झूल रहा था, उसके नीचे कई छोटे-छोटे पौधे लगे थे। शव के नीचे लगे पौधों की पत्तियां व टहनियां किसी केमिकल या तेजाब से जली लग रही थीं। फोरेंसिक टीम ने पौधों की पत्तियों का भी नमूना लिया।


एक महिला ने दी थी जान से मारने की धमकी
सुग्रीव के भाई बबलू ने बताया कि 22 मई को वह गांव के एक युवक के साथ आगरा जा रहा था। तभी गांव की एक महिला ने उसके पास फोन कर धमकी दी। महिला ने कहा था कि अपने भाई सुग्रीव को समझा लो, नहीं तो वह उसे जान से मार देगी। उसने मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की है। उसने कहा कि वह आगरा से लौटकर इस मामले में बात करेगा। इसके बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गया। उसी दिन घर से सूचना मिली कि सुग्रीव घर से लापता है। कई बार उससे फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया। नंबर नहीं लगा। उसने सोचा कि शायद वह कहीं बाहर नौकरी के लिए चला गया होगा। इस कारण कोतवाली पुलिस को सूचना नहीं दी। उसने आशंका जताई है कि धमकी देने वाली महिला ने सुग्रीव की हत्या करवाई है।

मासूम के सिर से मां के बाद पिता का भी उठा साया
सुग्रीव के भाई बबलू ने बताया कि सुग्रीव का पड़ोस के गांव खुबरियापुर निवासी गंगाराम की बेटी नीतू के साथ प्रेम विवाह हुआ था। 16 मार्च को नीतू की आग से जलने से मौत हो गई थी। इससे उसके दो माह के बेटे राज के सिर से ममता का आंचल हमेशा के लिए छिन गया। अब सुग्रीव की मौत से राज के सिर से पिता का भी साया उठ गया है। बबलू के मुताबिक नीतू की मौत पर उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की धमकी दी थी। तब उसने गांव के ही एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। इन रुपयों को सुग्रीव के ससुरालवालों और कुछ रुपये पुलिस को देकर मामला रफा दफा कराया था। ढाई माह बीतने के बाद भी वह अभी तक कर्ज से उभर नहीं पाया है। अब भाई भी हमेशा के लिए साथ छोड़ गया।
विज्ञापन



नदी किनारे पेड़ से झूलता मिला लापता युवक का शव
परिजनों ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप, छेड़छाड़ का आरोप लगा युवक को दी गई थी मार डालने की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें