फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाक छानती रही पुलिस, नहीं मिला फरार आरोपी सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हथकड़ी से हाथ निकालकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी सुनील की तलाश में पुलिस दूसरे दिन भी खाक छानती रही। गठित की गई दो टीमें शाहजहांपुर के बंडा, गांव सिमरिया समेत आधा दर्जन स्थानों पर दबिश देती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने गांव गढ़ाकलां में छापा मारा था। इस दौरान अवैध शराब बनाते गांव निवासी सुनील कुमार और वेदप्रकाश को पकड़ा था। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान किया। उनको कोर्ट में पेश करने से पहले सिपाही भुट्टो खां और पीआरडी जवान कामता प्रसाद के साथ सीएचसी पूरनपुर मेडिकल परीक्षण को भेजा गया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों की लापरवाही से सुनील हथकड़ी से हाथ निकालकर सीएचसी से फरार हो गया था। मामले में सिपाही भुट्टो खां को लाइन हाजिर कर दिया गया। उसकी तरफ से सुनील के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। पूरे मामले की जांच सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक को दी गई है। दूसरे दिन भी सुनील का कोई पता नहीं लग सका है। सुनील की तलाश के लिए एसओ सेहरामऊ उत्तरी उदयवीर सिंह और सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। उसको तलाशने के लिए टीम ने शाहजहांपुर के कई गांवों में दबिश दी, लेकिन कुछ पता नहंी लग सका है। एसओ सेहरामऊ उत्तरी उयरवीर सिंह ने बताया कि सुनील की ससुराल शाहजहांपुर के बंडा में है। वहां पर भी पुलिस भेजी गई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी अवैध शराब पकड़ने को मारा छापा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें