फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे आया दिव्यांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। ट्रैक्टर पर चढ़ते समय दिव्यांग पहियों के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाड़ेदेवर निवासी कालीचरण का पुत्र आजाद (20) एक पैर से दिव्यांग था। वह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। सोमवार दोपहर वह गांव के पास ही इंदुइयागंज मार्ग पर गया था। उसने एक ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया। चालक ट्रैक्टर को पूरी तरह से नहीं रोक पाया, तभी उस पर चढ़ने के प्रयास में वह पहियों के नीचे आ गया। गंभीर हालत में आसपास के लोग अस्पताल लेकर जाने लगे। तभी मौत हो गई। हादसा देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के नीचे आया दिव्यांग, मौत
ट्रैक्टर पर चढ़ते समय हुआ हादसा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें