फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
15 पेटी शराब बरामद एक गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह डांडी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 पेटी शराब बरामद की। इस दौरान एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद माल की कीमत एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने डांडी में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक मैजिक वाराणसी की तरफ से आता दिखा। रोक कर वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 15 पेटी (720) शीशी शराब बरामद हुई। शराब के कागजात मांगने पर चालक नहीं दिखा सका। देशी शराब की 180 एमएल की शीशी पर बांबे स्पेशल व्हिस्की का लेबल लगा हुआ था। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बरामद माल की कीमत एक लाख रपये है। बताया कि चालक नसीम अली निवासी धमरिया लोहता वाराणसी ने स्वीकार किया है कि वह शराब वाराणसी से बिहार ले जा रहा था। बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्र, उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडेय, विपिन सिंह,कांस्टेबल जय प्रकाश राय,गौरव सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें