कन्नौज। महिला ने पति समेत ससुरालियों पर मानसिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग कोई भी काम धंधा नहीं करते हैं। पति उसे जबरन नौकरी करने के लिए भेजता है। विरोध करने पर मारपीट के साथ ही मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
शहर के लाला मिश्र मोहल्ले में रहने वाले प्रदीप कटियार ने 4 जून 2017 को बेटी पारुल कटियार की शादी सरायमीरा के पटेलनगर निवासी अनुराग कटियार उर्फ अंकित के साथ की थी। मंगलवार को पारुल कटियार ने पति अनुराग, ससुर राम सागर, देवर अतुल व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पीड़िता ने बताया कि पति व ससुरालीजन कोई काम नहीं करते हैं। पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता है। नौकरी करने के लिए उत्पीड़न किया जाता है। 21 जुलाई को पति और ससुरालीजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ससुरालियों पर मानसिक उत्पीड़न की रिपोर्ट
पति पर जबरिया नौकरी कराने के लिए उत्पीड़न का आरोप
- पुलिस ने पति समेत सास-ससुर और देवर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो