फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर किशोर से पंजाब में किया गैंगरेप, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। नौकरी का झांसा देकर हरियाणा का युवक इंदरगढ़ क्षेत्र की किशोरी को पंजाब ले गया और वहां बंधक बनाकर दोस्त के साथ उसके साथ एक महीने तक गैंगरेप किया। हालत बिगड़ने पर उसे इंदरगढ़ स्टेशन छोड़ने आ रहा था। मौका पाकर किशोरी ने फोन से परिजनों को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा प्रदेश के एक किसान का मकान इंदरगढ़ थानाक्षेत्र में है। वह यहां करीब दो साल से रह रहा है। किसान के यहां हरियाणा प्रदेश का विनोद कुमार नौकरी करता था। आरोप है कि विनोद 10 अगस्त को क्षेत्र की एक किशोरी को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पंजाब ले गया। वहां बंधक विनोद और उसके दोस्त ने किशोरी के साथ एक माह तक गैंगरेप किया। इससे छह दिन पहले उसकी हालत बिगड़ गई। सोमवार रात विनोद किशोरी को स्थानीय स्टेशन पर छोड़कर आ रहा था। इस दौरान किशोरी ने एक यात्री के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने विनोद को दबोच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना प्रभारी त्रिभुवन कुमार ने किशोरी के पैरों में चोट लगी है। पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बताया कि एक माह उसके साथ गैंगरेप किया गया। दस दिन पूर्व भागने के लिए पंजाब में मकान की छत से कूद गई थी। पैरों में चोट लगने से वह बेहोश होने के कारण भाग नहीं पाई। उधर, कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाना इदंरगढ क्षेत्र निवासी युवक ने मंगलवार कोर्ट के आदेश पर जदईपुरवा निवासी रवि पुत्र सुदामा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करया। उसने बताया कि छह अगस्त को रवि ने पुजारी पुत्र रामपाल और बांगर गांव निवासी वीपी सिंह के सहयोग से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


नौकरी का झांसा किशोरी से गैंगरेप
पंजाब में नौकरी के बहाले ले गया था हरियाणा का युवक, इंदरगढ़ पुलिस ने दबोचा
आरोपी इंदरगढ़ क्षेत्र में एक किसान के यहां करता था नौकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें